Skip to content
-
websitenews websitenews websitenews
websitenews websitenews websitenews
  • Home
  • Inspiration
  • Lifestyle
  • Finance
  • Travel
  • Business
  • Technology
  • Home
  • Inspiration
  • Lifestyle
  • Finance
  • Travel
  • Business
  • Technology
Close

Search

जलवायु विहार में धूमधाम से आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम व डांडिया उत्सव; ADCP मनीषा सिंह ने ‘मिशन शक्ति’ के प्रति किया जागरूक
Latest News

जलवायु विहार में धूमधाम से आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम व डांडिया उत्सव; ADCP मनीषा सिंह ने ‘मिशन शक्ति’ के प्रति किया जागरूक

By websitenews.info Editors
October 15, 2026 3 Min Read
Comments Off on जलवायु विहार में धूमधाम से आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम व डांडिया उत्सव; ADCP मनीषा सिंह ने ‘मिशन शक्ति’ के प्रति किया जागरूक

जलवायु विहार में धूमधाम से आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम व डांडिया उत्सव; ADCP मनीषा सिंह ने ‘मिशन शक्ति’ के प्रति किया जागरूक
ग्रेटर नोएडा / जलवायु विहार:
जलवायु विहार (Jal Vayu Vihar) परिसर में भव्य सांस्कृतिक संध्या एवं ‘डांडिया उत्सव’ का आयोजन अत्यधिक हर्षोल्लास, भव्यता एवं अभूतपूर्व उत्साह के साथ संपन्न हुआ। पूरे परिसर को आकर्षक लाइटों, फूलों और पारंपरिक सजावट से सजाया गया था। इस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों, महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्ग निवासियों ने भारी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ RWA अध्यक्ष कमांडर रवींद्र कुमार जी के प्रेरणादायी संबोधन से हुआ, जिन्होंने सभी निवासियों का स्वागत करते हुए सामुदायिक एकता पर बल दिया। इसके पश्चात RWA उपाध्यक्ष ग्रुप कैप्टन आर. के. त्रिखा एवं KS EVENT टीम के सदस्यों ने आए हुए सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत व अभिनंदन किया।


मुख्य अतिथि ADCP (ट्रैफिक/महिला सुरक्षा) मनीषा सिंह जी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। अपने ओजस्वी संबोधन में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के ‘मिशन शक्ति’ अभियान पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया।
माँ दुर्गा के इस पावन पर्व को उत्तर प्रदेश सरकार के ‘मिशन शक्ति’ (Mission Shakti) अभियान को समर्पित करते हुए कार्यक्रम में महिला पुलिस कर्मियों को विशेष रूप से सम्मानित व निमंत्रित किया गया।
महिला थाना प्रभारी / उपनिरीक्षक श्रीमती नीलम राणा जी एवं उनकी पुलिस टीम विशेष रूप से उपस्थित रही। उन्होंने सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक करने वाले पम्फलेट्स का वितरण किया और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
IIA (इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन) की एक्जीक्यूटिव कमेटी मेंबर लक्ष्मी शुक्ला जी ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और उद्यमिता के महत्व पर अपने विचार साझा किए।
सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत बच्चों द्वारा प्रस्तुत ‘नव दुर्गा नृत्य’ से हुई, जिसमें बाल कलाकारों ने देवी माँ के विभिन्न स्वरूपों का सजीव और मनमोहक चित्रण कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इसके पश्चात श्रीमती सपना, श्रीमती बबीता, श्रीमती लक्ष्मी शुक्ला और डॉ. प्रीति शर्मा के सुरीले एवं भावपूर्ण गायन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं साहिल एवं कनिष्का के ऊर्जावान डांस परफॉर्मेंस ने दर्शकों की खूब तालियाँ बटोरीं।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण ‘गरबा मैशअप’ रहा। अपनी उम्र के पड़ाव को पीछे छोड़ते हुए ऋतु सिंह, सीमा राजपूत, दीपिका गुलाटी, प्रीति नागर और रश्मि वर्मा ने पारंपरिक परिधानों में गरबा और डांडिया की ऐसी शानदार छटा बिखेरी कि पूरा प्रांगण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

कार्यक्रम का रोमांचक समापन ‘डांडिया डुएट कम्पटीशन’ के साथ हुआ, जिसमें प्रतिभागियों की सुंदर जोड़ियों ने डांडिया की ताल पर शानदार समां बांधा। दिया। प्रतियोगिता की विजेता ऋतु सिंह और दीपिका गुलाटी रही, दूसरे स्थान पर भारती और धर्मवती रही ये दोनों ही सोसाइटी में हाउस हेल्प का काम करते हुए भी कला के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। तीसरे स्थान पर दिव्यांशी और इरा रही।
इस अवसर पर RWA अध्यक्ष कमांडर रवींद्र कुमार जी एवं आयोजन समिति ने सोसाइटी में काम करने वाली महिलाओं को मंच प्रदान कर सामाजिक समरसता और समानता की एक उत्कृष्ट मिसाल कायम की, जिसकी हर तरफ भूरि-भूरि प्रशंसा हो रही है।
प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा ट्रॉफी व उपहार देकर सम्मानित किया गया।

Author

websitenews.info Editors

Follow Me
Other Articles
Respect Network Addresses the Challenge of Reuploaded Online Content
Previous

Respect Network Addresses the Challenge of Reuploaded Online Content

Recent Posts

  • जलवायु विहार में धूमधाम से आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम व डांडिया उत्सव; ADCP मनीषा सिंह ने ‘मिशन शक्ति’ के प्रति किया जागरूक
    जलवायु विहार में धूमधाम से आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम व डांडिया उत्सव; ADCP मनीषा सिंह ने ‘मिशन शक्ति’ के प्रति किया जागरूक
    by websitenews.info Editors
    October 15, 2026
  • The Hidden Potential of Bitcoin
    The Hidden Potential of Bitcoin
    by websitenews.info Editors
    September 30, 2025
  • Kickstart Your Blogging Journey Today
    Kickstart Your Blogging Journey Today
    by websitenews.info Editors
    September 30, 2025
  • Morning Routines That Boost Your Productivity
    Morning Routines That Boost Your Productivity
    by websitenews.info Editors
    October 1, 2025

Search...

Technologies

Figma

Collaborate and design interfaces in real-time.

Notion

Organize, track, and collaborate on projects easily.

DaVinci Resolve 20

Professional video and graphic editing tool.

Illustrator

Create precise vector graphics and illustrations.

Photoshop

Professional image and graphic editing tool.

WebsiteNews.info Provide Latest Updates
Copyright 2026 — websitenews. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme